12 वर्षीय बच्ची ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या. घर से बाहर थे सभी परिजन, तभी उठाया आत्मघाती कदम. कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव का है मामला.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आननफानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घर से बाहर थे परिजन
घटना के संदर्भ मिली जानकारी के अनुसार कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सरोज पासवान की 12 वर्षीय पुत्री नन्दनी कुमारी ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि जिस समय किशोरी ने फांसी लगाई उस समय उसके पिता मजदूरी करने गये थे, और माँ बैंक गई हुई थी. इसी दौरान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. परिजन जब घर पर पहुँचे तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए. देखते ही देखते ग्रामीणों की भिंड उमड़ पड़ी. इसी दौरान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
क्या कहते है अधिकारी
वही मामले की जानकारी देते हुए कोरानसराय थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि, घटना की सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अनुसन्धान किया जा रहा है.
गौरतलब है कि इतने कम उम्र में किशोरी के द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की सूचना से हर कोई हैरान है. हालांकि पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Comment here