स्थानीय

मंदिर में दीप जलाने को लेकर चली गोली, एक व्यक्ति घायल

Spread the love

मन्दिर में दीप जलाने को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट. एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को मारी गई गोली. दीपावली के दिन मचा अफ़रा तफ़री. घायल का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज. आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के धनसोइ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में दीपावली के मौके पर माँ काली के मंदिर में दीप जलाने के दौरान दो पक्षो के बीच जनकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद गांव में अफ़रा तफ़री मच गई. आननफानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जंहा उसका इलाज चल रहा है.

दीप जलाने के दौरान हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार धनसोइ के रहने वाले श्रीकांत सिंह मन्दिर में दीप जलाने के लिए पहुँचे थे. जंहा पहले से मौजूद कुछ लोगो से उनका नोकझोंक शुरू हुआ. देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी. जिसमे श्रीकांत नामक व्यक्ति को गोली लगने के साथ ही जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा. परिजनों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जंहा उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में अफ़रातफ़री मच गई है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि, दो पक्षो के बीच विवाद हुआ है. जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति को गोली लगी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

गौरतलब है की दीपावली के मौके पर हुए इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. वही पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comment here