स्थानीय

ट्रक एवं स्कूल वैन की सीधी टक्कर में दर्जनों बच्चे हुए घायल

Spread the love

जिले के नया भोजपुर ओपी के प्रताप सागर में ट्रक ने बच्चो से भरे स्कूल वैन में मारी टक्कर, घटना स्थल पर मची चीख-पुकार, स्थानीय लोगो के सहयोगों से बच्चो को निकाला गया बाहर, चार की हालत गम्भीर, डुमराँव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने की पुष्टि.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर ओपी के प्रताप सागर गांव समीप ट्रक चालक ने बच्चों से भरी स्कूल वैन में सीधे टक्कर मार दी जिसमें आधा दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसमे से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुँचे डुमराँव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने सभी घायल बच्चो को उठाकर एक अस्ताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है.

गलत दिशा से बच्चो को लेकर जा रहा था चालक

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन चालक बच्चों से भरे स्कूल वैन रॉन्ग साइड से लेकर जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रक में सीधे टक्कर मार दी जिससे स्कूल वैन की परखच्चे उड़ गए. इस सड़क दुर्घटना मे आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

क्या कहते है अधिकारी

वही डुमराँव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घायल सभी स्कूल के बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलने के बाद सभी बच्चों के परिजन भागे-भागे अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जहां अफ़रातफ़री की स्थिति बनी हुई है.

Comment here