स्थानीय

बक्सर व्यवहार न्यायालय के कोर्ट परिसर से कैदी हुआ फरार

Spread the love

व्यवहार न्यायालय कोर्ट परिसर से कैदी हुआ फरार, पुलिसकर्मीयो में मचा हड़कम्प, शराब की सेवन एवं मारपीट के आरोप में पेशी के लिए औद्योगिक थाने की पुलिस लाई थी व्यवहार न्यायालय, शराब सेवन में जमानत मिलने के बाद मारपीट के मामले में कोर्ट में पेश करने की हो रही थी तैयारी, तभी पुलिस वालों के सामने से बाइक पर बैठकर फरार हो गया कैदी, नया भोजपुर ओपी के चिल्हारी गांव का रहने वाला है फरार कैदी सुमित कुमार राय. एसपी ने की पुष्टि, गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कर रही है छापेमारी.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर – व्यवहार न्यायालय कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर सुमित कुमार राय नामक कैदी, फरार हो गया जिसके बाद पुलिस अधिकारियो में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि शराब सेवन एवं मारपीट के मामले में औद्योगिक थाने की पुलिस उसे पेशी के लिए व्यवहार न्यायालय में लाई थी तभी एक न्यायालय से दूसरे न्यायालय में जाने के दौरान हवलदार ने कैदी की हथकड़ी खोल दी जिसके बाद पहले से बाइक लगाकर कोर्ट परिसर में मौजूद अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वह फरार हो गया. न्यायालय परिसर से कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारियो में हड़कंप मच गया है. फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस नाकाबन्दी कर छापेमारी कर रही है.

चिलहरी गांव का रहने वाला है फरार कैदी.

मिली जानकारी के अनुसार नया भोजपुर ओपी के चिलहरी के रहने वाला सुमित कुमार राय नामक व्यक्ति को औद्योगिक थाने की पुलिस ने शराब सेवन और मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिए ले गई थी इसी दौरान शराब सेवन के आरोप में एक कोर्ट में बेल मिलने के बाद, उसे दूसरे कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस कर्मी ले जा रहे थे, तभी कैदी ने हवलदार को गुड फेथ में लेकर हथकड़ी खोलवा लिया और पुलिस को चकमा देकर वह अपने दोस्त के बाइक पर बैठकर फरार हो गया. आननफानन में पुलिस कर्मीयो ने वरीय अधिकारियो को इसकी सूचना दी जिसके बाद पूरे इलाके की नाकाबन्दी कर छापेमारी कर रही है.

क्या कहते है एसपी

पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि वह दो मामले का आरोपी था. एक मामले में बेल मिलने के बाद दूसरे कोर्ट में पुलिस ले ही जा रही थी की वह चकमा देकर फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिये नाकेबंदी कर अलग-अलग थानों की टीम, डीआइयू व टाइगर मोबाइल टीम छापेमारी कर रही है.

गौरतलब है की न्यायालय परिसर से कैदी के फरार होने की सूचना से पुलिस महक में हड़कम्प मचा हुआ है. फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम छापेमारी कर रही है. 2 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी फरार कैदी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.

Comment here