इटाढ़ी थाना क्षेत्र के जज कोठी के समीप ट्रक की चपेट में आये तीन दर्जन से अधिक भेंडो की मौत. भेंडो को रौंदते हुए ट्रक लेकर फरार हुए ट्रक चालक, लोगो मे भारी आक्रोश. घटना स्थल पर पहुँची पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सर : जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जज कोठी के समीप हुए हृदय विदारक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. जंहा एक ट्रक चालक तीन दर्जन से अधिक भेंडो को रौंदते हुए तेज गति से ट्रक लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद सड़क खून से लाल हो गया. वही भेंड़ पालकों में भी कोहराम मच गया. इसी दौरान लोगो ने इसकी जानकारी इटाढ़ी थाने को दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए घेरा बंदी शुरू कर दी है.
सुबह सबेरे हुए इस दुर्घटना के बाद आक्रोशित हुए लोग
मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के रहने वाले बीरेंद्र पाल, सुबह सवेरे अपने भेंडो को चराने के लिए इटाढ़ी गांव की तरफ ले जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रक बिना रुके तेज गति से उसे रौंदते हुए निकल गई. इस दौरान भेंड़ पालक भागकर किसी तरह से अपना जान बचाया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर पुलिस शांत कराने में लगी हुई है.
क्या कहते है अधिकारी
वही मामले की जानकारी देते हुए इटाढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि 30 के आसपास भेंडो की संख्या है. आस पास के लोगो से जानकारी एकत्रित कर घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. आक्रोशित लोगों से बात की जा रही है
गौरतलब है कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगो मे आक्रोश है. लोग वाहन चालक को पकड़कर कठोर करवाई करने के साथ ही मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है.

Comment here