स्थानीय

बक्सर पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इंडिया गठबन्धन के नेताओ को असुर से की तुलना

Spread the love

बक्सर पहुँचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने इंडिया गठबन्धन के नेताओ का असुर से की तुलना. कहा इस मानसिकता के लोग कभी भी नही हो सकते है एक. चुनाव की नजदीकी के साथ छलकता रहेगा दर्द.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के पार्टी कार्यालय में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे. उन्होने महागठबंधन के नेताओं की तुलना असुर से करते हुए कहा कि, इस मानसिकता के लोग कभी भी एक मंच पर नहीं आ सकते हैं. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख की नजदीकियां बढ़ेगी, इनका दर्द भी बढ़ता जाएगा. और एक दिन कोई बंगाल की खाड़ी में, तो कोई नेपाल की तराई में जाकर समाहित हो जाएगा.

क्या कहते है केंद्रीय मंत्री

औधोगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली में स्थापित पार्टी के जिला कार्यालय में पहुँचते ही मंत्री ने सबसे पहले, पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाशपति मिश्रा के तस्वीर पर फूल माला चढाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओ पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग असुरो की मानसिकता वाले है. एक जगह रह ही नही सकते है. जैसे-जैसे चुनाव की तिथि की नजदीकियां बढ़ेगी, इनका दर्द भी बढ़ता जाएगा. और एक दिन सभी बंगाल और नेपाल की तराई में समाहित हो जाएंगे.

गौरतलब है कि पटना के मिलर हाई स्कूल में भाकपा माले द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के ढीले हो रहे गांठ पर खेद प्रकट किया था और कहा था कि, कांग्रेस इंडिया गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है और वह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपना पूरा ध्यान फोकस की हुई है, जो इस गठबंधन के सेहत के लिए ठीक नहीं है. जिस पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने नीतीश कुमार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि, जैसे-जैसे चुनाव के नजदीकियां बढ़ेगी इनका दर्द और भी बढ़ाते जाएगा.

Comment here