बक्सर जिले में खुला पहला यातायात थाना. गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने यातायात थाना का फीता काटकर किया उद्घाटन. जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से मजबूत करने के लिए यातायात थाना का किया गया उद्घाटन. इस थाने में 01 DSP, 01 निरीक्षक, 08 अवर निरीक्षक, 30 हवलदार , 04 चालक सिपाही, 120 पुलिसकर्मी एवं 01 आशु सहायक अवर निरीक्षक प्रतिनियुक्त किए गए.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : दीपावली एवं छठ पूजा से पहले गृह मंत्रालय ने बक्सर को पहला यातायात थाना का सौगात दिया. जिला मुख्यालय के गोला रोड में स्थित इस थाने का उद्घाटन एसपी मनीष कुमार एवं रेड क्रॉस के सचिव श्रवण कुमार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. इस थाना के स्थापना के बाद स्थानीय लोगो में भी काफी उत्साह है
लोगो को मिलेगा जाम से निजात
बक्सर एक धार्मिक नगरी है साल के प्रत्येक महीने में कोई न कोई धार्मिक आयोजन होते रहता है. जिससे ट्राफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाता है. इस यातायात थाना के स्थापित हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस थाने में 01 DSP, 01 निरीक्षक, 08 अवर निरीक्षक, 30 हवलदार, 04 चालक सिपाही, 120 पुलिसकर्मी एवं 01 आशु सहायक अवर निरीक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं.
क्या कहते है एसपी
इस नए थाने की उद्घाटन के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, सामने दीपावली और छठपूजा समेत कई त्योहार है. यातायात थाना खुल जाने से यातायात को सुचारू रूप से चलाने में काफी सहूलियत होगी. हमारी शुभकामना है कि सभी लोग ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करे.
स्थानीय लोगों में काफी उत्साह
वही यातायात थाना खुलने पर रेड क्रोस के सचिव श्रवण तिवारी ने बक्सर एसपी को धन्यवाद देते हुए कहा कि, बक्सर एक धार्मिक नगरी है. यहाँ प्रत्येक दिन कुछ न कुछ धर्मिक आयोजन होते रहते है. जिससे चलते ट्रैफिक की व्यवस्था चरमरा जाता था. अब दक्ष ट्रैफिक के कर्मीयो के द्वारा इसे सुचारू रूप से चलाया जाएगा, तो पूरे जिले के लोगो को सहूलियत मिलेगी.
गौरतलब है कि यातायात थाने की उद्घाटन के साथ ही, अब तक शहर में बिना हेलमेट और लाइसेंस के सड़को पर बाइक से स्टंट करने वाले युवाओं में हड़कंप मचा हुआ है. पहले ही दिन सड़को पर अधिकांश लोग खुद से ही नियमो का पालन करते दिखाई दिए.

Comment here