स्थानीय

दुकानदार पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला

Spread the love

दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार पर अपराधियो ने किया जानलेवा हमला. चाकू से गोदकर किया गम्भीर रूप से घायल. सदर अस्ताल में चल रहा है इलाज.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सोनपा गांव के रहने वाले दुकानदार मनोज सिंह पर अपराधियो ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है. जख्मी दुकानदार खून से लथपथ होकर किसी तरह गांव में प्रवेश किया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उठाकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. कुछ ही दिन पहले दुकानदार के पिता पर भी जानलेवा हमला किया गया था. जिसका इलाज बनारस में चल रहा था. हाल ही में अस्पताल से वह घर पहुँचे है.

क्या कहते है परिजन

वही इस घटना की जानकारी देते हुए घायल के भाई बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितम्बर को कुछ लोग एक पागल को पकड़कर ईशापुर चट्टी पर पकड़कर मार रहे थे. उसी दौरान वँहा से गुजर रहे दुकानदार ने जब बीच बचाव करने पहुँचा तो पागल की पिटाई करने वाले बिजय सिंह, बिपिन सिंह एवं ओमकार सिंह और रवि सिंह ने दुकानदार एवं उनके पिता पर हमला कर दुकानदार के पिता का हाथ तोड़ दिया. इस घटना के लगभग एक महीने बाद सोमवार की रात्रि तकरीबन 8 बजे ईशापुर महावीर स्थान के समीप से अपनी दुकान बन्दकर घर जा रहे मनोज सिंह के बाइक में रस्सी फंसाकर पहले गिरा दिया उसके बाद चाकू से गोदकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं इसकी सूचना राजपुर थाने को दी गयी. जिसके बाद पुलिस ने सुबह आवेदन देने की बात कही तो परिजनों ने राजपुर थाने में मंगलवार को लिखित शिकायत की है.

क्या कहते है अधिकारी

वही मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुराना रंजिश चल रहा है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद दुकानदार का परिवार डरा सहमा हुआ है. पीड़ित परिजनों ने बताया की आवेदन वापस लेने के लिए लगातार धमकी दी जा रही है.

Comment here