स्थानीय

घरेलू विवाद में महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, दो मासूम बच्चों के साथ खाई जहर

Spread the love

घरेलू विवाद में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुद भी खा ली जहर. महिला एवं उसके डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत, 5 साल के बच्चे का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज. सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के कडसर गांव का है मामला.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के कडसर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा ली, जिसमे महिला एवं उसके डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई है. जबकि एक 5 साल के बच्चे का गम्भीर स्थिति में इलाज चल रहा है. सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने महिला एवं उसके बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुराने सदर अस्पताल में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ कुछ बातों को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

खेत पटवन करने गया था पति

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के कडसर गांव के रहने वाले सोनू चौधरी खेतो की पटवन करने के लिए बधार में गए हुए थे. जब वह खेत से लौटे तो दोनों बच्चे एवं पत्नी बेसुध पड़े हुए थे. जिन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, जंहा चिकित्सको ने पत्नी एवं डेढ़ साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वही एक 5 साल के बच्चे का इलाज चल रहा है. सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक के पति ने दो शादी किया था, एक पत्नी से कोई भी शनतान नही है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए डुमराव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि मृतक रीना देवी की पति ने दो शादियां की थी. परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा ली. जिसमे पत्नी रीना देवी एवं उसके डेढ़ साल की बच्ची की मौत गई है, जबकि एक बच्चे का इलाज चल रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हालांकि परिवार के ही किसी सदस्य ने फोन कर किसी अन्य पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. जिसका लिखित शिकायत अभी तक नही किया है. मामले की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में ही खौफनाक कदम उठाने की जानकारी निकलकर सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद पूरे गाँव मे मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गई है.

Comment here