द जनमित्र
बक्सर : बक्सर नगर के विकास एवं सांस्कृतिक धरोहर रामरेखा घाट के सौंदरीकरण को लेकर नगर परिषद के कार्यालय में एक बैठक की गई, जिसका नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूप और चेयरमैन प्रतिनिधि नियामतुल्ला फरीदी ने किया. इस बैठक में नगर के साफ-सफाई के अलावा अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई. साथ ही रामरेखा घाट के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए तोरण द्वार, सड़क एवं नालो के निर्माण का निर्णय लिया गया और छठ पर्व तक़ राम रेखा घाट के कार्यो को पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा गया.
क्या कहते है चेयरमैन प्रतिनिधि
चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी ने कहा कि नगर की साफ-सफाई हमारी प्राथमिकता में है. फिर भी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए साफ-सफाई में तेजी लाया जा रहा है. नगर के बेहतरी को लेकर कई प्रबुद्ध लोगों से चर्चा भी हुई जिसमें चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद, इंद्रप्रताप सिंह, गौशाला के उपाध्यक्ष रोहतास गोयल, दिलीप वर्मा, दिनेश जायसवाल, रामस्वरूप अग्रवाल, श्रवण तिवारी, रामरेखा घाट के पुजारी लाल बाबा, हेमंत बाबा, एवं पंडा समाज के अलावा अमित सिंह मौजूद रहे.
इसी दौरान नाली का गंदा पानी गंगा नदी में गिरने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई. ताकि गंगा नदी को पवित्र एवं निर्मल रखा जा सके. उन्होंने नगर वासियों से भी अपील किया कि अपने स्तर से भी बक्सर को साफ रखने में सहयोग करे.

Comment here