द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिले में चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है. यही कारण है कि चोर अब मंदिर में भी चोरी करने से परहेज नहीं कर रहे हैं . मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बडका ढाकाइच का है जहां देर रात चोरों ने मंदिर से करोडो रुपये की अष्टधातु की चार मूर्तियों को चोरी कर ली है . जब सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मंदिर का दृश्य देखकर हैरान रह गए, मंदिर में चोरी होने की घटना जंगल में आग की तरह आस-पास के गांव में फैल गई .

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 84 को जाम कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि 6- 7 साल पहले भी इस मंदिर से चोरों ने अष्टधातु की 4 मूर्तियां राम -लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमानजी की मूर्तियो का चोरी कर लिया था .जिसे पुलिस ने आरा जिला के कोइलवर से बरामद की थी. साथ ही मंदिर के सुरक्षा में बीएमपी के जवानों को लगाया गया था. लेकिन कुछ महीने पहले तत्कालीन एसपी नीरज कुमार सिंह के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था हटा दिया गया और चोरो ने उन्ही चार मूर्तियो की चोरी कर ली है.


वही मंदिर से करोड़ो रूपये की मूर्तियो की चोरी होने पर डुमराव अनुमंडल के एएसपी श्रीराज ने कहा कि मूर्तियो की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. डॉग एस्क्वाएड के टीम को भी बुलाया गया है.गौरतलब है कि मंदिर में हुए चोरी के इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों की माने तो पुलिस यदि मूर्तियो को बरामद कर नही देती है तो ग्रामीण फॉरलेंन को पूरी तरह जाम कर यातायात को बाधित कर देंगे




Comment here