स्थानीय

अधिवक्ताओ की हत्या के खिलाफ वकीलों में दिखा आक्रोश, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठी मांग

Spread the love

बक्सर में भी दिखा अधिवक्ता पिता–पुत्र की हत्या के खिलाफ वकीलों में आक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी एवम आश्रितो को मिले सरकारी नौकरी, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के लिए उठी मांग.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: बुधवार को सारण में कोर्ट जा रहे अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद राय एवम उनके पुत्र सुनील राय को गोली मारकर हुई हत्या के खिलाफ बिहार के वकीलों में काफी आक्रोश व्याप्त है. इसी क्रम में शुक्रवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय के वकीलों के द्वारा हत्या में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, आश्रितों को उचित मुवावजा तथा एक सरकारी नौकरी जैसी मांगो को लेकर प्रदर्शन भी किया गया. अधिवक्ताओं के द्वारा दिवगंत आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया तथा दो मिनट का मौन भी रखा गया.

*अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने तथा आश्रितों को नौकरी देने की उठी मांग:*

गौरतलब है कि अधिवक्ता संघ बक्सर के महासचिव विंद्वेश्वरी प्रसाद पांडे ने कहा कि छपरा में जिस तरह से अधिवक्ता की हत्या हुई है कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहे है. इसे सरकार गम्भीरता पूर्वक विचार कर जल्द से जल्द राजस्थान की तर्ज पर अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम यहां भी लागू करें. ताकि अधिवक्ता जो दूसरों के न्याय के लिए लड़ते हैं उन्हें सुरक्षा मिल सके. साथ ही साथ अधिवक्ता के आश्रितों को 2 करोड़ रुपए एवम एक सरकारी नौकरी मिले.

Comment here