अपराध

साइबर ठगी के आरोपी को ढ़ूँढ़ रही इस राज्य की पुलिस

Spread the love

द जनमित्र । बक्सर

जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम तमिलनाडु पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के एक मामले में छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के नीलगिरी साइबर थाना में 20 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। इस ठगी में सोंवा गांव निवासी राजन कुमार का नाम सामने आया है।

ताजातरीन खबरों के लिए ‘दि जनमित्र’ के व्हाट्सएप चैनल से जुड़िए

इसी मामले में तमिलनाडु पुलिस यहाँ पहुँची हुई है और स्थानिय पुलिस के साथ आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई है। उसके संभावित ठिकानों पर नजर भी रखी जा रही है लेकिन वह अभी तक फ़रार चल रहा है।

वीडियोः पुलिस बनकर शराब तस्करों को लूटनेवाले गिरोह का पर्दाफाश

आशंका है कि आरोपी को पहले से ही पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई थी, जिसके चलते उसने अपना ठिकाना बदल लिया होगा। फिलहाल, स्थानीय पुलिस तमिलनाडु पुलिस को हरसंभव सहयोग कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दोबारा छापेमारी भी की जा सकती है।

Comment here