ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

जिला प्रशासन के नाक के नीचे करोड़ो की सरकारी जमीन पर दबंगो ने बना ली आलीशान बिल्डिंग देखते रहे अधिकारी

Spread the love

जिला प्रशासन के अधिकारियों के नाक के नीचे शहर के बीचो-बीच दबंगो ने नगर परिषद के करोड़ो की सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना ली है आलीशान बिल्डिंग, फुटपाथी दुकानदारो ने अधिकारियो पर कसा तंज कहा है हिम्मत तो हिलाकर दिखा दो एक ईंट.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर: जिले में भू माफियाओं ने अंचल कार्यालय एवं नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के बीचों-बीच वर्षों से करोड़ो की जमीन पर कब्जा कर आलीशान बिल्डिंगे बनाकर प्रत्येक महीने लाखो रुपये कमा रहे है और जिलाधिकारी से लेकर अंचलाधिकारी एवं नगर परिषद के अधिकारी आंखे बंद करके अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबो के झोपड़ी उजाड़कर अपना पीठ थपथपा रहे है जिसको लेकर अब विद्रोह की आग सुलगने लगी है. फुटपाथी दुकानदारो ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि है हिम्मत तो बिल्डिंग तोड़ना दूर की बात एक ईंट हटाकर दिखा दे तो हमलोग खुद बखुद शहर से हटकर कहीं और दुकान खोल लेंगे. लेकिन ऐसा होने वाला नही है क्योकि जमीन कब्जा करने वाला कोई कांग्रेस का विधायक है तो कोई डीडीसी का अर्दली.

करोड़ो की जमीन पर दिन के उजाले में कर ली कब्जा, नींद में सोए रहे अधिकारी

रामरेखा घाट के समीप फुटपाथ पर दुकान कर अपने साथ अपने परिवार का भरण पोषण करने वाला शंकर राम ने बताया कि घर मे पत्नी के अलावे तीन बच्चे है. 60 के इस उम्र में अब मजदूरी नही होती है साहब, सड़क किनारे ही एक ठेला लगाकर फल बेचता था. एक दिन अंचल कार्यालय के साथ मिलकर नगर परिषद के कर्मीयों ने भगा दिया. जिसके कारण बच्चों के ट्यूशन फी भरना तो दूर की बात है रोजी रोटी के लाले पड़ गए है. अब अपने गांव जा रहा हूँ.

इस शहर में चलता है दो कानून

भारी मन से गांव जाने की तैयारी कर रहे शंकर ने बताया कि इस शहर में दो कानून चलता है साहब, कमजोर के लिए अलग और ताकतवर के लिए अलग. नगर थाना से महज 50 मीटर और नगर परिषद कार्यालय से दो कदम की दूरी पर कांग्रेस के विधायक विश्वनाथ राम, डीडीसी के अर्दली राम राज त्तिवारी, ब्रियानी पॉट के मालिक समेत कई भू माफियाओं ने करोड़ो अरबो के सरकारी जमीन पर कब्जा प्रशासन के नाक के नीचे कर ली और सभी देखते रह गए, वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर ज्योति चौक के बीच मुख्य सड़क पर कई लोगो सरकारी जमीन पर कब्जा कर ली जहां से जिलाधिकारी, नप के अधिकारी, जिले के एसपी, व्यवहार न्यायालय के जज, उप- विकास आयुक्त प्रतिदिन गुजरते है. लेकिन किसी ने आज तक उनपर हाथ डालने की कोशिश नही की यहां तक जिनके कंधे पर समाज के ऐसे लोगो को बेनकाब करने की जिम्मेवारी है. उनके भी कलम के स्याही पानी बन जाता है. उन्हें तो गरीब ही दिखते है. अच्छा होता इस देश से गरीबो को ही मिटवा देते अधिकारी

लिखित शिकायत के बाद भी नही हुई कार्रवाई

स्टेशन रोड के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि एक साल पहले जब मामला संज्ञान में आया तो, इसकी शिकायत उनलोगों ने नगरपरिषद के तत्कालीन अधिकारियो से की काफी टाल-मटोल के बाद लिखित रूप से शिकायत करने के नाम पर डराने की कोशिश भी की गई, उसके बाद भी हस्ताक्षर के साथ उन्होंने लिखित शिकायत की, तब से अब तक कई बार फुटपाथी दुकानदारो को उजाड़ा गया. लेकिन किसी ने वहाँ जाने की हिम्मत नही की.

क्या कहते है जिम्मेदार लोग

इस मामले को लेकर नप के अधिकारियों से बात की गई तो पहले वह अनजान बनने की कोशिश करते दिखे, लेकिन सवालों में खुद को घिरता देख सफाई देते हुए कहा की जमीन का मामला अंचल के सीओ देखते है. वही जब हमने नप के चेयर मैन पति नेमतुल्लाह फरीदी से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत कई बार आई वास्तविक स्थिति क्या है. इसका जवाब तो अधिकारी ही देंगे.

गौरतलब है कि केवल बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में भू माफिया धड़ल्ले से सरकार की अरबो के जमीन पर कब्जा कर बड़ी-बड़ी इमारते बना रहे है. हैरानी की बात है कि एक आम आदमी अपने निजी जमीन में एक बिजली का कनेक्शन लेने के लिए महीनों दौड़ता है. उसके बाद भी उनको बिना पूजा चढ़ाए कनेक्शन नही मिलता है.फीर सरकारी जमीन पर रातों रात कैसे बिजली का कनेक्शन से लेकर तमाम सरकारी सुविधा पहुँच जाता है.

Comment here