स्थानीय

आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोलीबारी की घटना से सहमे ग्रामीण

Spread the love

आपसी विवाद में दो पक्षो के बीच हुए गोलीबारी की घटना से सहमे ग्रामीण. गोलीबारी का लाइव वीडियो हुआ वायरल तो हरकत में आई पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार. एसपी ने अपराधियो को दी चेतावनी, कहा पर्व में माहौल खराब करने वाले को भुगतना होगा अंजाम.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत वासुदेवा थाना क्षेत्र के चिकोहरा गांव में दो पक्षो के बीच हुए आपसी विवाद में कई राउंड गोलियां चली जिससे ग्रामीण सहम गए और अपने-अपने घरों का दरवाजा बंद कर लिया. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

क्या कहते है एसपी

वायरल हो रहे वीडियो का पुष्टि करते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि गोली बारी का वीडियो सामने आया है. जिसमे गोली चलाते लोग दिखाई दे रहे है. अब तक दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मुख्य आरोपी की पहचान भी कर लिया गया है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की जांच आपसी विवाद में  भी किया जा रहा है. पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे.

गौरतलब है कि छठ महाव्रत को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीयो की नजरे विधि व्यवस्था खराब करने वाले असामाजिक तत्व के लोगो पर टिकी हुई है. पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगो की पहचान करने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comment here