बक्सर में आयोजित हुआ अन्तर्राजिय घुड़दौड़ प्रतियोगिता. यूपी बिहार के 70 घोड़ों ने दिखाया अपना दम. कई बाहुबलियों की प्रतिष्ठा भी रही दांव पर. पूर्व बाहुबली सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन के रिश्तेदार के घोड़े ने पाया प्रथम एवं द्वितीय स्थान. वही बाहुबली अनंत सिंह के चाचा विवेका पहलवान के घोडे को मिला तीसरा पुरस्कार.
द जनमित्र | बक्सर
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल के नियाजीपुर में अयोजित महावीरी पूजा के उपलक्ष्य में में तीन दिवसीय अन्तर्राजिय घुड़ादौड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह घुड़ादौड प्रतियोगिता जयनाथ महर्षि उपमन्यु उच्च विधालय के प्रांगण में हुआ. जिसमे यूपी एवं बिहार के कई बाहुबली नेताओं के घोड़ा के साथ उनका भी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रहा. इस घुड़ादौड प्रतियोगिता के महामुकाबले में कुल 70 घोडो ने पहले दिन भाग लिया. इस रोमांचक मुकाबले में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
दिवंगत पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुदीन के रिश्तेदार के घोड़े ने मारी बाजी
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि, इस महासंग्राम में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार दिवंगत बाहुबली नेताखेलना कोठी, मोतिहारी के सैय्यद फरहान अहमद के घोड़े एकता एक्सप्रेस को मिला है. जिसके सवार मेधु थे. जबकि द्वितीय स्थान सैय्यद फरहान अहमद के ही घोड़े तथा सवार जय हिन्द को मिला है. वही तृतीय पुरस्कार लदमा, मोकामा निवासी बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह के चाचा विवेका पहलवान के घोड़े बिहार केसरी तथा सवार शंभू ने जीता है.
गौरतलब है कि घुड़ादौड प्रतियोगिता को देखने के लिए दूरदराज के ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग पहुँचे हुए थे. जंहा घोड़ों के साथ उन बाहुबली नेताओ के प्रतिष्ठा भी दांव पर लगा था.

Comment here