ट्रक और ऑटो में सीधी टक्कर. 25 बर्षीय युवक की हुई मौत, दो गम्भीर रूप से घायल. डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर कोपवां के समीप हुआ हादसा. आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है पुलिस.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : पिछले एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है. ताजा मामला जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के डुमराँव – विक्रमगंज राष्ट्रीय राजमार्ग- संख्या 120 पर कोपवां बस स्टैंड के समीप हुई. जंहा तेज रफ्तार मे आ रहे ट्रक और ऑटो में सीधा टक्कर हो गया. जिसमें एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल है. ऑटो कोरानसराय की तरफ से डुमरांव की ओर जा रही थी. इसी बीच कोपवां बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में ऑटो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि उसमे सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल है.
ट्रक चालक की तलाश कर रही है पुलिस
मृतक की पहचान कोरानसराय निवासी रामकृष्ण शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र भरत शर्मा के रूप में हुई है. मामले में थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने की भी कोशिश हो रही है.
गौरतलब है कि जिले के अलग-अलग इलाके में आये दिन सड़क दुर्घटना में असमय ही लोगो की जान चली जा रही है. उसके बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा गति नियंत्रण को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नही की जा रही है.

Comment here