ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

खादी के दबाव में काम कर रही है खाकी इस सवाल पर बक्सर एसपी ने क्या कहा

Spread the love

खादी के दबाव में नही काम कर रही है खाकी, पुलिस कर रही है अपना काम. गुनाहगारों से सख्ती से निपट रही है बक्सर पुलिस. एसपी ने पत्रकारों के सवालों पर दी सफाई,12 दिन पहले एक विधायक के द्वारा आधी रात को पुलिस हिरासत से दो बालू कारोबारियो को छुड़ा देने के बाद कई तरह के उठ रहे थे सवाल. गोली चलाने वाला बालू कारोबारी का भाई अभी भी है पुलिस गिरफ्त से बाहर.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः 12 दिन पहले जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कृतपुरा गांव में आपसी समझौता करने पहुँचे दो बालू कारोबारियो के बीच बैठक के दौरान गोली चलने लगी. बक्सर एसपी मनीष कुमार खुद दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे, दो लोगो को हिरासत में ली गई. जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया. इसी बीच रात्रि 1 बजे विधायक विश्वनाथ राम की पहल पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगो को छोड़ दिया. उस समय पुलिस कप्तान भी वहां मौजूद थे जिसके बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे है. गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर एफआईआर भी दर्ज की है जो पुलिस के पकड़ से दुर है. हिरासत में लिए गए दोनों लोगो को पुलिस बेकसूर बता रही है. वही आम आदमी इसे खादी का हनक बता रहा है जिसे एसपी ने सिरे से खारिज कर दिया.

एक बड़े अधिकारी ने भी कहा खादी तो खादी है

9 अगस्त को कृतपुरा पेट्रोल टँकी के समीप दो बालू कारोबारियो के बीच बैठक के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद हिरासत में लिए गए दोनों लोगो को विधायक के कहने पर आखिर पुलिस ने क्यो छोड़ दिया जबकि उसी में से एक के भाई पर गोली चलाने का एफआईआर पुलिस ने खुद दर्ज की है. पुलिस चाहती तो दबाव बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर सकती थी. नाम नही छापने के शर्त पर जवाब देते हुए एक डीएसपी रैंक के अधिकारी ने बताया कि खादी तो खादी ही है हम चाहे कुछ भी कहले लेकिन सत्य तो पूरा हिंदुस्तान जानता है. इस सवाल का जावाब देने के लिए मैं ऑथराइज नही हूँ एसपी साहब ही बताएंगे.

क्या कहते है एसपी

इस मामले को लेकर जब एसपी मनीष कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुलिस किसी के दबाव में काम नही करती है. हिरासत में लिए गए लोगो को इसलिए छोड़ दिया गया कि दोनों लोग बैठकर बात कर रहे थे और किसी तीसरे ने गोली चलाई थी जिसपर एफआईआर दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है यदि दोनों लोगो को नही छोड़ा जाता तो मीडिया ही सवाल उठाती की निर्दोष को कैसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस किसी के दबाव में नही है लोग क्या कहते है या कौन क्या कहता है यह मेरे जानकारी में नही है.

गौरतलब है कि दो बालू कारोबारियो के बीच हुए इस गोलीबारी की घटना के बाद कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम के पहल पर दोनों लोगो को थाने से छोड़ देने की सरेआम हो रही चर्चा पर हमने कांग्रेस विधायक से भी बात की जिन्होंने फोन पर बताया कि जब गोली चलाने वाला कोई और था तो हमने कहा कि जब दोनों लोग बेकसूर है तो छोड़ दिया जाए, एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य भी यही है.

Comment here