सुशासन की सरकार में बेलगाम हुए अपराधी पति के साथ मायके पहुंची विवाहिता से सरेआम छेड़खानी, विरोध करने पर की मारपीट, चलाई गोली. छह अभियुक्तों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज एवं एक गिरफ्तार. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार का है मामला. खोखा बटोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः अपने पति के साथ मायके पहुंची एक विवाहिता के साथ भरे बाजार में अपराधियो ने पहले छेड़खानी की और जब पत्नी ने विरोध किया तो अपराधियो ने फायरिंग शुरू कर दी. डरी सहमी महिला ने जब अपने परिजनों को इसकी सूचना दी तो उसके दो भाई दौड़ते हुए अपनी बहन को बचाने के लिए पहुँचे, जहां हथियार से लैश अपराधियो ने दोनो भाई के साथ पति को भी बुरी तरह से पीटा और लोग तमाशाबीन बनकर सब कुछ देखते रहे. महिला मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई आगे नही आया. मायके में पति की पिटाई से आक्रोशित पत्नी ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना स्थल से पुलिस को एक इस्तेमाल किया गया कारतूस भी बरामद मिला है. मामला कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के टुड़ीगंज बाजार की है.

भीड़ बनाती रही वीडियो, अपराधी करते रहे पिटाई
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है जहां से वह अपने पति के साथ कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करने टुड़ीगंज बाजार आई थी. बाजार में स्थानीय गांव के दबंगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी जिसका विरोध दंपत्ति द्वारा किया गया. पीड़िता ने फोन कर अपने भाइयों को भी इसकी जानकारी दी, पीड़िता के भाई भी मौके पर पहुंच गए जहां उनकी पिटाई अपराधियो के द्वारा किया गया हालांकि इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया जबकि अन्य भागने में सफल रहे. इस दौरान भीड़ में शामिल लोग मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे.

कहते हैं थानाध्यक्ष
थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एक दंपत्ति के साथ छेड़खानी और मारपीट किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटनास्थल से एक इस्तेमाल किया गया कारतूस भी बरामद हुआ है फिलहाल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.


Comment here