ग्राउंड रिपोर्ट

राजस्व विभाग के अधिकारी ने अंचल में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: बीते बुधवार को जिले में सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के द्वारा यहां के जिला अभिलेखागार बक्सर अंचल एवं डुमराव अंचल में चल रहे स्कैनिंग एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा किया गया.

जिला अभिलेखागार के निरीक्षण के क्रम में विभागीय निर्देशानुसार सभी राजस्व अभिलेखों का स्कैनिंग करा कर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभिलेखों के स्कैनिंग के पश्चात क्यूसी की प्रगति नगण्य है, निर्देशित किया गया कि इस कार्य हेतु प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे. विभागीय निर्देशानुसार नकल की प्रति ऑनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जाना है लेकिन ये प्रक्रिया अभिलेखागार में प्रारंभ नहीं हुई है.

सचिव के द्वारा निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कराए तथा अभिलेखागार में रखें बक्से को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया गया. सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना के द्वारा बक्सर अंचल एवं डुमराव अंचल के अभिलेखागार भवन के डाटा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया. राजस्व अभिलेख जो अव्यवस्थित ढंग से विभिन्न बक्सों में रखे गए थे इसके बारे में निर्देश किया गया कि इसे व्यवस्थित कराना सुनिश्चित करेंगे.निरीक्षण के क्रम में राजस्व अधिकारी के द्वारा बताया गया कि विभिन्न राजस्व अभिलेखों का स्कैनिंग का कार्य कराया जा रहा है परंतु जमाबंदी पंजी का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है.

उन्हें भी निर्देशित किया गया कि सबसे पहले जमाबंदी पंजी का स्कैनिंग कराना सुनिश्चित करें. किसी भी परिस्थिति में राजस्व अभिलेख राजस्व कर्मचारी के पास नही होनी चाहिए.डुमराव अंचल अभिलेखागार के निरीक्षण के क्रम में ऑनलाइन जमाबंदी त्रुटि सुधार को सही प्रक्रिया से यथाशीघ्र शत प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

Comment here