ग्राउंड रिपोर्टपर्यावरणशिक्षास्थानीय

किसी ने सच ही कहा है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

Spread the love

बक्सर:- किसी ने ठीक ही कहा है कि अगर आपके अंदर हिम्मत है तो आप दुनिया के किसी भी चीज को हासिल कर सकते हैं संसाधन परिवेश या किसी तरह की बाधा आपको नहीं रोक सकती है कुछ ऐसा ही हुआ है बाजार समिति की रहने वाली अमृता कुमारी के साथ वह मध्य विद्यालय में एक शिक्षिका है और छात्रों को शिक्षा देने का काम करती हैं लेकिन हमेशा से उनका सपना कुछ कर गुजरने का था और वह जानती थी कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती और उन्होंने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया

उन्हें अपना घर भी संभालना था उनके दो बच्चे हैं तो उनका भी देखभाल करना पड़ता साथ ही स्कूल में शिक्षा भी देनी थी इन सब के बावजूद भी वह अपने सपने को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करती थी और फलस्वरूप आज वह बीपीएससी परीक्षा में सफल हो चुकी है उनकी शिक्षा-दीक्षा बक्सर के एमपी हाई स्कूल एवं केके मंडल महिला महाविद्यालय बक्सर से पूरी हुई उनका अपना घर बक्सर के गोसाईपुर में है जबकि 2007 में उनकी शादी बीसी बसाव के अरविंद ओझा के साथ हुई जोकि फिलहाल बाजार समिति रोड में रहते हैं ससुराल में रहते हुए अमृता ने अपने पढ़ाई को जारी रखा बिना किसी ट्यूशन के वह बीपीएससी की तैयारी करती रही उन्हें भरोसा था कि हम एक न एक दिन सफल जरूर होंगे जानकारी देते हुए उनके रिश्तेदार पत्रकार संतोष पाठक ने बताया कि वह बचपन से ही संघर्षशील रही है और हाल के दिनों में कई महीनों से सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अध्ययन को लगातार जारी रखा और अब परिणाम हमारे सामने है जबसे उनकी सफलता की खबर आई है उनको लगातार बधाइयां मिल रही है अमृता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय समाज एवं अपने परिवार के लोगों को दिया वह जाने-माने कथावाचक रामनाथ ओझा की बहू है।

Comment here