जनमित्र/डुमरांव- राष्ट्रीय जनता दल नगर इकाई के पदाधिकारियों के द्वारा डुमरांव नगर के वार्ड नंबर 22 के पश्चिम टोला स्थित कुंज बिहारी की गली में जर्जर मकान गिरने से देवराज यादव की मौत होने के जांच हेतु प्रतिनिधि मंडल उनके निवास स्थान पर पहुंचा. जांच में गए पदाधिकारियों का कहना है कि देवराज यादव को न तो राशन कार्ड प्राप्त था, न ही शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उन्हें नगर परिषद् डुमरांव द्वारा प्राप्त नहीं कराया गया था. उक्त प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व डुमरांव विधानसभा राजद के पूर्व प्रत्याशी पप्पू यादव ने की. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए शोक व्यक्त किया एवं सरकार से मांग करते हुए कहा कि चार लाख की राशि देवराज यादव के परिवार को मिले एवं किस कारण से नगर परिषद् द्वारा इस तरह के गरीब लोगों का सर्वे प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नहीं किया गया इसकी भी जांच हो उक्त अवसर पर युवा नगर अध्यक्ष समीर हाशमी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद बारी, युवा नगर उपाध्यक्ष चुन्ना हाशमी, प्रदेश तकनीकी प्रकोष्ठ सचिव सोहराब कुरैशी, ज्योति कुमार यादव, मल्लू इदरीसी, लड्डू अंसारी, छात्र नेता राजू खान, नौसर इदरीसी, रमेश रजक आदि उपस्थित रहे.









Comment here