अपराधग्राउंड रिपोर्ट

तीन चोरी के मामलों का बक्सर पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

तीन चोरी के मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो अभियुक्तों के साथ एक बाइक और चांदी के गहने हुए बरामद, बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी जानकारी, ब्रह्मपुर, मुफ़स्सिल और डुमराँव थाना क्षेत्र में हुई थी चोरी की घटना.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बक्सर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए तीन चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया है. साथ ही चोरी के एक बाइक और चांदी के गहने भी पुलिस ने बरामद किया है. जिले में बढ़े चोरी की घटनाओं से लोग परेशान है. पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने क्राइम मीटिंग के दौरान अधिकारियो को जमकर फटकार लगाया जिसके बाद नींद से जगी बक्सर पुलिस ने दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ तीन मामले का उद्भेदन किया है.

भोजपुर जिले के चोर बक्सर जिले में कर रहे थे चोरी

पुलिस अनुसंधान के दौरान पुलिस को यह जानकारी हुई की भोजपुर जिले के बिहिया के रहने वाला दीपक कुमार गुप्ता उर्फ लल्लू, पिता शिवानंद प्रसाद तथा अभिषेक सोनी उर्फ भोलू, पिता छठु प्रसाद को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल फोन, 133 ग्राम चांदी के गहने बरामद किये गए.

क्या कहते हैं एसपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि तीन चोरी की घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुआ था. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने के दौरान तीनों मामले का खुलासा कर लिया गया है एवं इसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही इन तीनों कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा वही जब उनसे पूछा गया कि कई ऐसे पुराने मामले है जिसमे पुलिस को सफलता नहीं मिली है जिसपर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जल्दी तमाम सभी घटनाओं का पुलिस खुलासा कर देगी.

गौरतलब है कि बक्सर जिले में हो रहे चोरी की घटनाओं से आम आदमी की रातों की नींद उड़ गई है. लोग आधी रात को उठकर अपने घरों के आलमीरा और बक्से को चेक करने में लगे हुए हैं हालांकि क्राइम मीटिंग में फटकार के बाद नींद से जगे थानेदारों ने कई मामले का उद्भेदन जरूर किया है.

Comment here