ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना हुए सेवानिवृत्त, राजेंद्र प्रसाद चौधरी को मिला अतिरिक्त प्रभार.

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) बक्सर की सेवानिवृत्ति पर राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के प्रांगण में विदाई समारोह आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संचालन मनीष कुमार ने किया. कार्यक्रम में प्रदीप कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा संयोजक राजेंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा सहित सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा सम्मान पत्र पढ़ कर विदाई दी गई. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रामेश्वर सिंह के

सेवानिवृत्त होने पर राजेंद्र प्रसाद चौधरी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया जो समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी है. शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पदाधिकारी के कामों की प्रशंसा की गई तथा उनके सुखद एवं स्वास्थ्यमय जीवन की कामना की गई. संबोधन में कहा गया कि इनका व्यवहार शिक्षकों के साथ धैर्य पूर्ण एवं मार्गदर्शक के रुप में रहा अपने सेवाकाल में विषम परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रहने और सबको साथ लेकर बखूबी अपने पद पर कार्य किए जिसके चलते शिक्षक एवं पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य

बना रहा जो सराहनीय है. कार्यक्रम में दिलीप कुमार सिंह, राजीव कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार राही, कमल किशोर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जिला शिक्षा विभाग कार्यक्रम के लिपिक वीरेंद्र कुमार, स्वयंप्रकाश, कृष्णानंद सिंह एवं बुनियादी विद्यालय बक्सर के जयशंकर तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे.

Comment here