बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
ताज़ा
चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा चलती गाड़ी से उतरते वक्त नीचे गिरी महिला दुर्गा पूजा पंडाल के समीप तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मां दुर्गा का पट खुला, जिले में छाया भक्ति और उत्साह का माहौल दुर्गापूजा के लिए जारी किया गया विशेष ट्रैफिक प्लान
शिक्षा

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के छात्रों ने एमपी हाई स्कूल का किया भ्रमण

द जनमित्र डेस्क

स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, बक्सर के छात्र-छात्राओं ने एमपी हाई स्कूल, बक्सर का भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों विद्यालयों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

एमपी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया। विद्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया था और एमपी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर अतिथि छात्रों का पारंपरिक स्वागत किया।

भ्रमण के दौरान नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एमपी हाई स्कूल की कक्षाओं, खेल मैदान तथा उद्यान का अवलोकन किया। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ेंस्कूल के बच्चों को चप्पल से पीटा, अब निलंबित हुई हेडमास्टर

विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब ने छात्रों को विशेष रूप से आकर्षित किया, जहां नवाचार और तकनीकी प्रयोगों ने सभी को उत्साहित किया। छात्र-छात्राएं पूरे कार्यक्रम के दौरान बेहद प्रफुल्लित और उत्साही नजर आए।

कार्यक्रम में सभी के लिए जलपान की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर एमपी हाई स्कूल के शिक्षक अनूप कुमार, पुरुषोत्तम पांडेय, अशोक कुमार, विनोद कुमार चौबे, रूबी कुमारी, रोशनी सिंह, अनू सिंह, अनिता कुमारी, मधु सिंह, बैकुंठ कुमार सिंह, शैल कुमारी, संगीता तिवारी, प्रियंका चोपड़ा, स्मिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।