चलती ट्रेन पर दौड़कर चढ़ने के दौरान युवती का फिसला पैर, युवती ने गंवाए एक पैर ..
प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की मदद से बची जान
गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद पटना मेडिकल एंड अस्पताल में किया गया रेफर…..
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : अक्सर वाहनों के पीछे यह स्लोगन लिखा रहता है. सावधानी हटी दुर्घटना घटी, उसके बाद भी वह शब्द लोगो के लिए सबक नही केवल स्लोगन ही बनकर रह जाता है और इसी असावधानी के कारण इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ता है. ताजा मामला बक्सर रेलवे स्टेशन की है। जंहा चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवती को अपना एक पैर गवाना पड़ गया. स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बड़े ही सावधानी के साथ युवती को पकड़ा जिसके बाद उसकी जान बच पाई है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है.

बक्सर से ट्रेन पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार नावानगर निवासी राधेश्याम कुमार की 18 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी किसी कार्यवश बक्सर आई थी. वापस डुमरांव जाने के लिए वह बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंची, जब तक वह प्लेटफॉर्म पर पहुँची तब तक ट्रेन खुल चुकी थी .इस दौरान दौड़ते हुए चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश के दौरान वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में चली गई, स्थानीय लोगों ने देखा तो किसी तरह लड़की का हाथ पकड़ लिया जिससे कि वह ट्रेन के नीचे नहीं गई. लेकिन उसका एक पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया .ट्रेन गुजर जाने के बाद उसे रेल पुलिस के जवानों ने अस्पताल में पहुचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया.

इस दौरान सदर अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने बताया कि, जिस तरह से उसका पैर क्षतिग्रस्त हुआ है ऐसे में उसे काटना पड़ सकता है.प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हमलोगों ने रेफर कर दिया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष :
जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि एक 18 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गई थी. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोगों को बार-बार यही हिदायत दी जाती है कि चलती ट्रेन से चढ़ने और उतरने की कोशिश ना करें.उसके बाद भी लोगो को किस बात की जल्दबाजी रहती है समझ से परे.


Comment here