द जनमित्र । बक्सर
बक्सर के सोमेश्वर स्थान स्थित गंगा घाट पर नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने पर स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक किशोरों की पहचान नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम दोनों किशोर एक साइकिल पर सवार हो सोमेश्वर स्थान घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान दोनों डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों के शोरगुल सुन स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल नदी में छलांग लगाई तथा कुछ देर के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाल भी दिया। लेकिन तबतक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की शव को सदर अस्पताल में रखा गया है और पहचान की कोशिश की जा रही है।

Comment here