घटना

स्कूल जाने के दौरान तेज आंधी में शिक्षक पर गिरा पेड़ हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

तेज आंधी में स्कूल जा रहे शिक्षक के शरीर पर गिरा जामुन का पेड़ शिक्षक की हुई मौत.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: जिले के डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत लहना गांव के रहने वाले 45 बर्षीय शिक्षक सजंय शर्मा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के समीप तेज आंधी में जामुन का पेड़ टूटकर शिक्षक के ऊपर ही गिर पड़ा. जिससे उनकी मौत हो गई. सूचना के बाद स्थानीय लोगो ने उन्हें चौगाई सीएचसी में पहुचाया जंहा के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

शव वाहन के लिए शिक्षकों ने किया हंगामा

वही मृत शिक्षक के शव को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन के द्वारा शव वाहन उपलब्ध नही कराए जाने के बाद परिजनों एवं स्कूल के शिक्षकों ने जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही डुमराँव के माले विधायक अजित कुशवाहा अस्पताल में पहुँच परिजनों को एम्बुलेंस मुहैया कराने के साथ ही हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की जानकारी देते हुए मुरार थाना प्रभारी कमल नयन पांडेय ने बताया कि शिक्षक संजय शर्मा स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे. तभी यह हादसा हुआ है. हेलमेट पहनने के कारण बाहरी चोट नजर नही आ रहा है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

गौरतलब है कि इस घटना के बाद शिक्षक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार के घर से उठ रहे चीत्कार के कारण पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

Comment here