एसजेवीएन पावर प्लांट के अंदर ट्रक के डाला में 40 बर्षीय ट्रक चालक का फंदे से झूलता मिला शव,पंजाब के मानसा के रहने वाला है मृतक जगजीत सिंह, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर:एसजेवीएन पावर प्लांट परिसर में पंजाब के मानसा के रहने वाला 40 बर्षीय ट्रक चालक जगजीत सिंह का शव ट्रक के डाला में फंदे से झूलता मिला है. जिसके बाद पावर प्लांट के अंदर अफ़रातफ़री मच गई है. बताया जा रहा है कि एसजेवीएन पावर प्लांट के लिए सामग्री लेकर ट्रक चालक आया था. आज सुबह उसकी शव फंदे से झूलता देख सभी के होश उड़ गए बताया जा रहा है कि 70 बर्षीय सहायक ट्रक चालक जब भोजन लाने के लिए पावर प्लांट से बाहर गया था.उसी दौरान यह घटना घटित हुआ है. पावर प्लांट कर्मियो से सूचना मिलने के बाद पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पंजाब के रहने वाला है सहायक ट्रक चालक
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक जगजीत सिंह ट्रक का ऑनर भी है. जो एसजेवीएन पावर प्लांट के लिए सामग्री लेकर आया था जब साहयक ट्रक चालक पावर प्लांट के बाहर से भोजन लेकर अंदर आया तो स्थानीय चालको ने उसे बताया कि तुम्हारा ड्राइवर आत्महत्या कर लिया है.यही बात लोगो को हजम नही हो रहा है कि 15 मिनट के अंदर ही उसने आत्महत्या भी कर लिया और सबको पता भी चल गया.
क्या कहता है सहायक ट्रक चालक
सहायक ट्रक चालक काडा सिंह ने बताया कि, मृतक ट्रक चालक ही ट्रक का ऑनर था, जो पंजाब के मानस का रहने वाला था. मैं जब पावर प्लांट के बाहर से खाना लेकर पावर प्लांट के अंदर आया तो लोकल चालकों ने बताया कि तुम्हारा ट्रक चालक ने आत्महत्या कर ली है. इसके बाद भागे भागे में जब गया तब तक उसकी मौत हो गई थी.
क्या कहती है पुलिस
वही इस घटना की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक के अंदर चालक का शव फंदे से झूलता मिला है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आत्महत्या या हत्या के विषय पर अनुसंधान किया जा रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगा.

गौरतलब है कि पावर प्लांट के अंदर ट्रक के डाला में ट्रक के ऑनर सह चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह बात बात पावर प्लांट के अंदर कार्यरत कर्मियो को हजम नही हो रहा है.पावर प्लांट के कर्मियो की माने तो पवार प्लांट के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे है. उसके बाद भी कैमरे की जांच क्यो नही किया जा रहा है. जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.

Comment here