लोकसभा चुनाव को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट, आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर ट्रेन से तस्करी के लिए ले जा रहे बीयर एवम दो तस्कर को किया गिरफ्तार.
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव में महज 72 घंटे शेष है. इसको लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में रेल पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन कर मादक पदार्थो के साथ– साथ शराब तस्करों पर भी कार्रवाई कर रही है.

गौरतलब है कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ प्रकाश कुमार पंडा के आदेशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क के तहत निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल व दिनेश चौधरी व जीआरपी बक्सर के सिपाही प्रिंस कुमार सिंह के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आई गाड़ी संख्या 12336 के कोच संख्या S-8 का शौचालय का गेट अंदर से बंद पाया गया. खोलने के लिए कहने पर भी अंदर से गेट नही खोला जा रहा था.

वही काफी मशक्कत के बाद गेट को खोलवाया गया. जिसके अंदर कुल 13 बैग बीयर के साथ 02 शराब तस्करों को भी पकड़ा गया. जिनकी पहचान रोहित कुमार निवासी बरडीहा भोजपुर व रित्तू कुमार निवासी जमीरा भोजपुर के रूप की गई. कुल पकड़ा गया बीयर लगभग 259 लीटर जिसकी कुल कीमत 67,340 रुपए आंका गया. अग्रिम करवाई हेतु जीआरपी बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया.


Comment here