घटना

रेलवे ट्रैक पर लगी भीषण आग घण्टो खड़ी रही उपासना, पटना सिकन्दराबाद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन रेल प्रशासन में मचा हड़कम्प

Spread the love

बक्सर-दानापुर-डीडीयू रेलखंड के बक्सर चौसा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लगी आग, खेतो में किसानों द्वारा जलाए गए पराली की आग पहुँची रेलवे ट्रैक पर, हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर कई ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित, रेलवे सुरक्षा बल तथा अग्निशमन की टीम आग पर पाया काबू. दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप, मामले में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर-: जिले के चौसा बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कमरपुर हाल्ट के समीप किसानों द्वारा खेतो में जलाई गई पराली का आग रेलवे ट्रैक पर पहुँच गया.

जिसके बाद रेलवे प्रशासन के अधिकारियो में हड़कम्प मच गई. आननफानन में आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग पर काबू पाया गया. उसके बाद ट्रेनों को आगे के लिए सुरक्षित रवाना किया गया. इस दौरान 2762 अप सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 82355 अप हमसफ़र एक्सप्रेस, 03108, 12791 डाउन सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनो को घण्टो जगह जगह खड़ा कराया गया. आग पर काबू पाने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सभी ट्रेनों को सुरक्षित रवाना कर राहत की सांस ली.


क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि खेतो में किसानों के द्वारा लगाए गए पराली का आग रेलवे ट्रैक पर पहुँच गई और धु-धु करके रेलवे ट्रैक के आसपास की झाड़ियां जलने लगी जिसके बाद अप एवं डाउन के सभी ट्रेन को खड़ा कर आग पर काबू पाने के बाद उन्हें सुरक्षित रवाना किया गया. आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुँचकर किसानों को जागरूक किया गया कि खेतो में पड़ी पराली को जलाए नही.


गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर आग लगने की सूचना मिलते ही दानापुर रेल मंडल के अधिकारियो में हड़कम्प मच गया.सभी ट्रेनों को सुरक्षित रवाना होने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली.

Comment here