घटना

पूजा स्पेशल ट्रेन के एसी बोगी में लगी आग

Spread the love

दानापुर बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच कारीसाथ रेलवे स्टेशन से गुजर रही 01410 पूजा स्पेशल ट्रेन के ऐसी बोगी एम नाइन में रात्रि 12 बजे लगी भीषण आग, यात्रियों के बीच मची अफरातफरी, डायल 112 की टीम और रेल कर्मीयो के सहयोग से पाया गया आग पर काबू.

डेस्क । द जनमित्र

बक्सर: दानापुर बक्सर रेलवे स्टेशन के बीच 01410 पूजा स्पेशल ट्रेन बर्निंग ट्रेन होते होते बच गई, बताया जा रहा है कि रात्रि 12 बजे के करीब जैसे ही ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, उसके कुछ ही देर बाद ऐसी कोच एम 9 में धुंआ भरने लगा, यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. अफरातफरी में यात्रियो ने डायल 112 की टीम के साथ रेलवे के बड़े अधिकारियो को जैसे ही सूचना दी सभी के हाथ पैर फूलने लगा. आननफानन में ट्रेन को कारीसाथ स्टेशन पर रोक कर सभी यात्रियों को पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया. उसके बाद कड़ी मशक्कत कर रेलवे के सुरक्षा बल के जवानों और डायल 112 की टीम ने आग पर काबू पाया. घण्टो बाद ट्रेन को बक्सर के लिए रवाना किया गया.

दहशत में थे यात्री

पूजा स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन से आगे जैसे ही बढ़ी की उसके ऐसी कोच में धुंआ भरने लगा देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर ली जिसके बाद यात्रियों ने ही रेलवे के वरीय अधिकारियों को सूचना दी. जैसे ही ट्रेन रुकी लोग कूदकर इधर-उधर भागने लगे.

क्या कहते है रेल कर्मी

वही रेल कर्मचारी अशोक ने बताया कि, 014 10 पूजा स्पेशल ट्रेन के एसी एम 9 कोच में आग लगी थी. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है. सभी यात्री सुरक्षित है मामले को वरीय अधिकारी देखेंगे.

गौरतलब है कि बक्सर पटना रेलखण्ड के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ ही महीने पहले हुए भीषण रेल दुर्घटना की जख्म को आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं. उसके कुछ ही महीने बाद पूजा स्पेशल ट्रेन में आग लगने की सूचना से यात्री दहशत में है. रेल यात्रियों ने जिस दिलेरी के साथ पहले चेन खींचकर ट्रेन रोकने के साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला वह काबिले तारीफ है.

Comment here