ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

माध्यमिक शिक्षक संघ ने निकाला प्रतिरोध मार्च, अध्यापक नियमावली को बताया काला कानून.

Spread the love

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः बिहार सरकार द्वारा प्रकाशित अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जमाल रोड पटना के राज्यव्यापी आह्वान पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ बक्सर के बैनरतले जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौबे एवं जिलासचिव शंकर प्रसाद के नेतृत्व में आज दिनांक 01 मई 2023 को जिला मुख्यालय बक्सर के किला मैदान में प्रतिरोध दिवस मानते हुए किला मैदान से समाहरणालय तक प्रतिरोध मार्च किया गया.

इसी दौरान शिक्षकों ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा लायी गई अध्यापक नियमावली 2023 एक काला कानून है, जिसके माध्यम से बिहार की शिक्षाव्यवस्था चरमरा जाएगी. बतौर प्रवक्ता बक्सर अनुमण्डल सचिव लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इस नियमावली में बिहार सरकार द्वारा संविधान प्रदत्त समानता के मौलिक अधिकारों का हनन कर एक हीं विद्यालय में एक हीं कार्य के लिए शिक्षकों को विभिन्न कोटियों में बाँटकर शिक्षकों के बीच असमानता का जहर घोलने का काम किया गया है. शिक्षकों ने

संकल्प लिया कि अगर सरकार नियमावली को वापस नही लेती है अथवा उसमें संशोधन नही करती है, तो हम शिक्षकों का आक्रोश सड़क पर उतरकर एक भयंकर आंदोलन में तब्दील हो जाएगा. प्रतिरोध मार्च के समापन के साथ जिला माध्यमिक शिक्षकसंघ के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा नियमावली को वापस लेने के सम्बंध में एक ज्ञापन अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर के माध्यम से जिला पदाधिकारी बक्सर को सौंपा गया.

प्रतिनिधि मंडल में जिला के सर्वमान्य शिक्षक नेता श्री ब्रजेश कुमार राय, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौबे, जिला सचिव शंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार, एवं जिला पार्षद चंदन राय शामिल रहे. प्रतिरोध मार्च में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार, राज्य कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार राय,

मूल्यांकन परिषद अध्यक्ष के.के ओझा, परीक्षा सचिव विनोद यादव, प्रमंडलीय कार्य समिति सदस्य अखिलेश्वर दूबे, संयुक्त सचिव संतोष विज्ञान और संजय कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार अरुण, जिला कार्यसमिति सदस्य अजीत कुमार, सदर बक्सर अनुमण्डल अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, अनुमण्डल बक्सर सचिव लक्ष्मण सिंह, अनुमण्डल कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, चौसा प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत सिंह, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडेय, राजपुर प्रखंड सचिव विष्णुदेव प्रसाद, सिमरी प्रखंड सचिव अवधेश राय, धनंजय कुमार, अनिल कुमार दुबे, अनिल चतुर्वेदी,

मुन्ना प्रसाद, शेषनाथ दूबे, अंकेश कुमार, संजय सिंह, प्रमोद कुमार राय, उपेन्द्र राय, अशोक कुमार यादव, पवन यादव, अंजनी कुमार, अभय सिंह, राजेन्द्र सिंह, हनुमान प्रसाद, श्री प्रकाश चौबे, सुनील कुमार, संजय जयसवाल, कमल किशोर राय, संजीव शर्मा, शिव प्रकाश राय, मनीष कुमार शशि, मंगलेश्वर पांडेय, अमरजीत कुमार, रौशन प्रकाश दिव्य, विनीत कुमार, विनय राय, बलराम कुमार, ओम प्रकाश यादव सत्यप्रकाश राय, गोरख मेहरा, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र राय, अरुण कुमार सिंह, गजेंद्र आजाद सहित संघ के तमाम पदाधिकारी, तमाम शिक्षक एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के शिक्षक और AISF छात्र संगठन के छात्र सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे.

Comment here