2024 के चुनावी संग्राम से पहले ही पार्टी के अंदर उठ रहे विरोध के सुर के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने खोया आपा, कहा जो दुराचारी है वही मेरा विरोध कर रहा है. वैसे लोग मिट्टी में मील जाएंगे.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : 2024 की चुनावी संग्राम से पहले ही, केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय के अंदर तक पिछले कई महीनों से लगातार हो रहे विरोध के कारण भाजपा दो खेमे में बंट गई है. पार्टी के शीर्षनेतृत्व के द्वारा दो पूर्व जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई करने के बाद, बागी नेताओ की संख्या बढ़ते देख स्थानीय सांसद ने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जो दुराचारी है वही मेरा पुतला जला रहा है. वैसे लोग मिट्टी में मिल जाएंगे.

विश्वामित्र महोत्सव में पहुँचे थे केंद्रीय मंत्री
दरअसल जिला प्रशासन के द्वारा शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में, विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया था. पार्टी के अंदर लगातार हो रहे विरोध को लेकर मंत्री जी से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो, मंत्री जी अपना आपा खो दिया. और उन्होंने विरोध करने वाले लोगों को दुराचारी बताते हुए कहा, कि मैं डरने वालो मे से नहीं हूं, और वैसे लोग मिट्टी में मिल जाएंगे.

क्या कहते है केंद्रीय मंत्री
पार्टी के नेताओ के द्वारा अपने ही पार्टी के सांसद का पुतला जलाने एवं विरोध करने का सवाल जब पत्रकारों ने जब सांसद अश्विनी कुमार चौबे से पूछा तो उन्होंने कहा कि, जो दुराचारी और अत्याचारी है वही मेरा विरोध कर रहा है, और पुतला जला रहा है. मैं डरने वाला नही हूँ. ऐसे लोग मिट्टी में मिल जाएंगे. वही जब पूछा गया कि विरोध के बाद भी लगता है कि आप यंहा से चुनाव लड़ पाएंगे. तो जिस पर उन्होंने चुप्पी साध ली.

गौरतलब है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले, स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, के द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है. डुमरांव अनुमंडल से लेकर बक्सर अनुमंडल तक पुतला फूंका जा रहा है. लगातार बढ़ रहे बागी नेताओ की संख्या को दबाने के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिले के वर्तमान जिला अध्यक्ष माधुरी कुंवर और पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह पर कार्रवाई भी की. उसके बाद भी इनकी संख्या और बढ़ते ही जा रहा है. यही कारण है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी अब असहज हो गए है.

Comment here