ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

कल होगी भाजपा के बागी नेताओं की बैठक, जाने क्या है पूरा मामला

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के दो स्वर्ण पूर्व जिलाध्यक्ष को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला. पार्टी में बढ़ी टूट की आशंका. कल शहर के ऐतिहासिक किला मैदान के मंच पर बागी नेताओ का होगा महा बैठक.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रहे आंतरिक कलह अब बाहर आ गया है. संसदीय क्षेत्र बक्सर में लगातार केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का हो रहा विरोध एवं अपने ही पार्टी के सांसद से 9 साल का हिसाब मांगने वाले दो कद्दावर स्वर्ण नेताओ को पड़ गया है भारी. प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी से दोनों नेताओं को 6 साल के लिए निकाल दिया है बाहर. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी में एक बड़ी टूट की आशंका लोगो ने जताई है. ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से लेकर बक्सर, डुमरांव एवं राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओ में घोर नाराजगी है.

बागी नेताओं ने अश्वनी कुमार चौबे के साथ ही प्रदेश नेतृत्व को भी तंज लहजे में बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के कितने कार्यकर्ताओ पर कार्रवाई प्रदेश नेतृत्व करेगा. सांसद को बचाने के लिए कलम की स्याही खत्म हो जाएगी लेकिन कार्यकर्ताओ की लंबी लिस्ट नही.

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का लगा आरोप

पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम ने पत्र जारी कर बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर मान्यवर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण माधुरी कुंवर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राणा प्रताप सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.

दोनों नेताओं ने दी बधाई

पार्टी प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले के बाद राजपूत समाज से आने वाले राणा प्रताप सिंह ने अश्विनी कुमार चौबे को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है सांसद का विरोध जारी रहेगा. बक्सर को जानने का यह पूरा अधिकार है कि आखिर 9 साल में मंत्री ने जो जुमला बोला उसमे से एक भी काम जमीन पर क्यो नही हुआ. गोकुल ग्राम योजना, रेलवे ओवर ब्रिज, बक्सर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने समेत सैकड़ो वादे के बारे में जब जनता यहां के कार्यकर्ताओं से सवाल पूछती है तो हम लोग जवाब नही दे पाते है.

कल शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में इस निर्णय के खिलाफ एक बैठक होगा और उसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी. वही माधुरी कुंवर ने कहा हमारी पहचान पार्टी से नही खुद से है. कलम की स्याही कम पड़ जाएगी लेकिन बागियो का लिस्ट खत्म नही होगा अश्विनी चौबे को यहां से जाना ही होगा.

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पार्टी के बैठक के दौरान जब एक कार्यकर्ता कमल नयन पांडेय ने बैठक के दौरान मंत्री को उनका वादा याद दिलाया तो मंत्री के सामने ही कुछ लोगो ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद लगातार पार्टी के नेता मंत्री का विरोध कर रहे है.

Comment here