ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने निकाला बक्सर सांसद का शव यात्रा.

Spread the love

जिले के डुमराँव अनुमण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री का निकाला शव यात्रा. कहा 9 साल में केंद्र की सरकार ने बक्सर संसदीय क्षेत्र के लिए दी 45 करोड़ की राशि उसके बाद भी नही किया विकास के लिए एक रुपये खर्च.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव शहर में मंगलवार को देर शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने अपने ही पार्टी के स्थानीय सांसद सह भारत सरकार के मंत्री का शव यात्रा निकाल नारे बाजी की जिसे देखकर हर कोई हैरान था। हाथ में बीजेपी का झंडा गले कमल छाप का पट्टा लगा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के 9 साल की नाकामियो को बताते हुए उन्हें विकास विरोधी बताया. इस दौरान स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलकर इस माजरे को समझने का प्रयास कर रहे थे.

शव यात्रा के बाद किया दाह संस्कार

पार्टी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे के पुतले का जनाजा शहर के शहीद पार्क से निकलकर गोला रोड होते हुए नया थाना के पास पहुँचा जहां उनके पुतले को जलाकर दाह संस्कार किया एवं विरोध में जमकर नारे लगाए इस दौरान भाजपा नेता संतोष कुमार दुबे ने कहा कि सांसद के कार्यकाल का 9 वर्ष हो गया लेकिन इनके द्वारा इस कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में क्या-क्या विकास का कार्य किया गया है उसका कोई हिसाब तक नही है.

क्या कहते है भाजपा के नेता

शव यात्रा में शामिल होने पहुंचे भाजपा के नेताओ ने बताया कि केंद्र की सरकार 9 साल में बक्सर के विकास के लिए सांसद को 45 करोड़ की राशि दी है लेकिन वह फंड कहा है किस मद में खर्च हुआ है इसका कोई जवाब मंत्री नही देते है. वही कोरानसराय के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह मुंगाव मुखिया इंदल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सांसद चुपी साधे हुए है जबकि चुनाव के दौरान इनलोगो का एक ही नारा रहता है हम किसान के नेता है. आज के दौर में किसान किस हालत में अपना जीवन गुजार रहे है इसका अंदाजा सांसद को नहीं है. पूरे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कभी भी आकर नही देखा कि किसान किस हाल में है. एक ओर सरकार यह कह रही है कि किसानों के लिए पूरी दिन बिजली उपलब्ध रहेगी जबकि 6 घण्टा भी शुद्ध बिजली नहीं रहता है. वही नहरों में पानी तक नही है धान की रोपनी शुरू हो चुकी है और किसान परेशान है.

गौरतलब है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने ही सांसद का शव यात्रा निकालने पर महागठबंधन के नेताओं में खुशी का लहर है और महागठबंधन के नेता अपनी एकजुटता का जीत मान रहे हैं. चुनाव से पहले ही केंद्रीय राज्य मंत्री के विरोध में उनके ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खड़े होने पर महागठबंधन के नेता चुटकी भी ले रहे हैं.

Comment here