जन विश्वास यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज देर शाम पहुचेंगे जिला अतिथिगृह बक्सर, 23 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से भरेंगे हुंकार. बैनर पोस्टर से पटा शहर.
द जनमित्र | बिमल कुमार
बक्सर: जन विश्वास यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज देर शाम जिला अतिथिगृह बक्सर में पहुंचेंगे जिसको लेकर पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम सीमा पर है. 23 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में होने वाले जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए राजद के साथ ही कांग्रेस के नेताओ ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. महागठबन्धन के विधायकों की माने तो यह यात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद है.
क्या कहते है राजद विधायक
जन विश्वास यात्रा की तैयारियो की समीक्षा एवं तेजस्वी यादव के स्वागत समारोह में शामिल होने पहुँचे जिले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शम्भू यादव ने कहा कि बिहार में जिस तरह से तेजस्वी यादव के सभा मे जनता पहुँच रही है वह इस बात की गवाही है कि नीतीश कुमार एवं बीजेपी को लेकर जनता में घोर नराजगी है और जनता आने वाले समय में इसका माकूल जवाब देगी.
कांग्रेस विधायक ने कहा 2024 की है तैयारी
वही कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव हमारे महागठबन्धन के युवा और जोशीला नेता है जिनके बदौलत बिहार में सबसे अधिक महागठबन्धन के साथियो ने सीट जीता है हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यात्रा बिहार के औरंगाबाद से कैमूर तक हुआ जिसमें हजारों लोगों का समर्थन मिला उसी तरह तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा को लेकर भी लोगो मे काफी उत्साह है औऱ यह 2024 के लोकसभा चुनाव की शंखनाद भी है.

गौरतलब है कि 23 फरवरी को शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के तहत हुंकार भरेंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस और राजद के नेताओ ने पूरी ताकत झोंक दी है. महागठबन्धन के नेताओ की माने तो यह 2024 के लोकसभा चुनाव की शंखनाद है। जिसमें एनडीए के तमाम उम्मीदवार उड़ जाएंगे.




Comment here