द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: चौसा थर्मल पॉवर के एलएंडटी स्टोर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई है. यह घटना सोमवार की रात लगभग 12 बजे के आसपास की है.इस आगलगी में कम्पनी को करोड़ो रूपये की संपति का नुकसान होने की बात बताई जा रही है. यह चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगा वाट थर्मल पावर परिसर स्थित L&T के स्टोर रूम में लगी है.जिसमे रखे निर्माण सबंधित करोड़ो की संपति जलकर राख हुई है.कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सोमवार की सुबह तक काबू तो किया गया है.अधिकारी इस आग लगने का कारण पता करने में लगे हुए है.


आग लगी में इलेक्ट्रिक मोटर ,महंगे बैटरी इत्यादि समान जलकर राख हो चुके है.सूचना पर पहुंची दमकल की वाहनो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है.लेकिन इस आग लगी से कम्पनी को लगभग 4 से 5 करोड़ रुपए से ऊपर का नुकसान होने की बात बताई जा रही है.इस सम्बंध में L&T के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है.अचानक आग कम्पनी के स्टोर संख्या 3 और 4 में लगने की बताई गई है.हालांकि आग लगने और काफी नुकसान होने की बात बताई गई है. आगलगी वाले एरिया की घेरा बंदी कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है.साथ ही साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह आग कैसे लगी.इसके लिए बाहर से जांच टीम भी आने वाले है. बता दे कि बक्सर जिले चौसा में 1320 मेगावॉट थर्मल पावर का निर्माण कार्य 2017 से ही चल रहा है.जिसको तैयार करने का कांट्रेक्ट देश बड़ी कन्ट्रक्शन कम्पनी L&T को दिया गया है.660 मेगा वाट के फिलहाल दो यूनिट चालू करने का कार्य तेजी से चल रहा है.एक यूनिट को नवम्बर 2023 में चालू करने का लक्ष्य है वही दूसरे यूनिट को 2024 के अप्रैल तक चालू करने के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य तेजी से चल रहा है.
यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर






