द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर:नगर परिषद चुनाव को लेकर अनुमंडल मुख्यालय के निर्वाचन कार्यालय में नामांकन के पहले दिन कोई उम्मीद्वार के द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किया गया है. जबकि विभिन्न पदों के लिए 30 एनआर काटे गये थे. जिसमें 26 एनआर की बिक्री हुई इसमें महिला और पुरुष प्रत्याशी दोनों ही शामिल है. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का सख्ती के साथ नामांकन प्रक्रिया को सख्ती से कराया जायेगा. इसको को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. प्रत्याशी अपने प्रपत्र को हेल्पडेस्क पर जाकर पहले जांच कराकर एवम स्वीकृति के बाद ही अपने पद के काउंटर पर पहुंच कर नामांकन दाखिल करेंगे.


बता दे कि नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए छह काउंटर बनाये गये है. जिसमें चेयरमैन और उपचेयरमैन पद के लिए एक काउंटर वार्ड एक से सात तक दो नंबर काउंटर वार्ड, 8 से 14 तक तीन नंबर काउंटर वार्ड 15 से 21 तक चार नंबर काउंटर वार्ड ,22 से 28 तक पांच नंबर काउंटर तथा वार्ड 29 से 35 तक लिए छह नंबर का काउंटर बनाये गये है. जहा प्रत्याशी अपने बारी आने के बाद ही नामांकन पत्र को दाखिल करेंगे. अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम कुमार पंकज ने बताया कि नामांकन कार्य को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है. नामांकन के लिए केवल प्रत्याशी के साथ समर्थक और प्रस्तावक के अलावा और किसी को अंदर आने की अनुमति नहीं मिलेगी.


सुरक्षा को लेकर मुख्य गेट के अलावे दो जगहों पर बैरिकेडिंग कराया गया है. साथ ही साथ हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी. सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से प्रारंभ हो चुकी है जो 17 मई तक चलेगा.जिला प्रशासन आयोग के गाइडलाइन को शत प्रतिशत अनुपालन करायेगा. नामांकन स्थल के सौ गज के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी. इस परिधि में वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा. हो-हल्ला और जिंदाबाद के नारे लगाने वालों समर्थकों पर कार्रवाई होगी. हर आने जाने वालों पर प्रशासन तीसरी आंख से निगरानी रखेगी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की चौकसी बनी रहेगी.


भीड़ जुटने से सड़क पर ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया जायेगा ताकि नामांकन के लिए आने वाले किसी भी प्रत्याशी को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े. निर्धारित समय पूरा होने के बाद किसी भी प्रत्याशी को अंदर आने की इजाजत नही मिलेगी. वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पहले दिन दोनों जगह उम्मीदवारों ने पर्चे खरीदे. सबसे अधिक बिक्री इटाढ़ी नगर पंचायत के लिए हुई.

Comment here