ग्राउंड रिपोर्ट

जिलाधिकारी के निर्देश पर आज नगर परिषद में होगी जांच.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: नगर परिषद में अनियमितता की जांच जिला स्तरीय पदाधकारियों की टीम करेगी. बता दे की उप मुख्य पार्षद व वार्ड सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी. इस मामले की जांच को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल ने एक टीम गठित किया है.

यह टीम जांच के लिए गुरुवार को लगभग अपहराह्न 1 बजे नगर परिषद पहुंचेंगी तथा इससे संबंधित पक्षकारों के सामने फाइलों की जांच करेंगी. इसके आलोक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी द्वारा पत्र निर्गत किया गया है. इसमें स्पष्ट कर दिया है की जांच के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम व शिकायतकर्ता दोनो के साथ साथ सभी वार्ड पार्षद को भी मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

आपको बता दे की इस मामले में सफाई की जिम्मेवारी संभालने वाले एनजीओ व ईओ की मिलीभगत से राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा भी कई अन्य अनियमितता का भी आवेदन में उल्लेख किया गया है. गड़बड़ी का सीधा आरोप कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया गया है. डीएम द्वारा टीम गठित व जांच कराने के निर्देश पर नप के कर्मियों व पदाधिकारियों में खलबली मची हुई है. गौरतलब है कि नगरपरिषद का बोर्ड के गठन होने के बाद से ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने सफाई पर होने वाले खर्च का ब्योरा एवम आदि की जानकारी मांगी जा रही है. इनलोगो को अनुमान है कि सफाई के नाम पर नप की भारी भरकम राशि का दुर्पयोग हो रहा है.

Comment here