द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: चोरी की घटनाएं भी अब रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसा ही एक मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माइलपुर गांव का है. इस्माइलपुर निवासी नसीम आलम के घर से लगभग पैतालीस लाख का गहना एवं चालीस हजार रुपए नगद की चोरी हुई है .नसीम आलम अपने बड़े भाई तथा पिता को लेकर भभुआ न्यायालय अपने काम से गया था. लेकिन देर हो जाने के कारण रात को वह वापस घर नहीं लौट पाया. इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने इनके घर से गहने तथा नगद रुपए चुरा लिए.


जब अगले दिन अपने घर वापस आते हैं तो देखते हैं कि घर का ताला तोड़कर गेट खुला है और अंदर जाते हैं तो पता चलता है कि अलमीरा भी तोड़ कर सारा गहना एवं नगद रुपए की चोरी हो गई है. तब जाकर नसीम आलम ने मुफस्सिल थाने में अपना एफआईआर के लिए 06.04.2023 को आवेदन दिया. वही 07.04.2023 को एफआईआर दर्ज कर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने एफआईआर की कॉपी पर ही एसआई संजीत कुमार को निर्देश दिया कि इसकी जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई करें. इसके बावजूद भी लगभग 12 दिन बीत जाने के बाद पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई करवाई नहीं हो पाई है. तब जाकर पीड़ित ने 2 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार से मिलकर अपनी इस घटना के बारे में सारी बात बताया. अब यह देखना है कि एसपी मनीष कुमार के संज्ञान में आने के बाद इस मामले पर प्रशासन की अगली कार्रवाई क्या होती है. बता दें कि बीते रविवार को एसपी मनीष कुमार के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने चोरी एवं मादक पदार्थों के मुद्दों को उठाया तो एसपी ने कई थानेदारों को फोन पर ही जमकर फटकार लगाई. जिसके बाद पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो हीरोइन तस्करों को बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसी तरह चोरी के मामले में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद क्या करवाई होती है ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके.


Comment here