द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सरः भाकपा-माले द्वारा राज्य भर में चलाये जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद’ अभियान के तहत सोवां पंचायत के नोनियापुरा में जनसंवाद आयोजित हुआ. जनसंवाद में भाकपा (माले) के डुमराँव विधायक अजीत कुमार सिंह को ग्रामीणों ने अपने सार्वजनिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया. जनसंवाद में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर गाँव में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने, पेंशन, राशन सहित पथ व नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग माननीय विधायक के समक्ष रखीं. अधिकतर लोगों ने शिकायत किया कि कई बार राशनकार्ड का फॉर्म भरने के बाद भी अभी तक राशनकार्ड से वंचित है.


महादलित परिवार ही नहीं बल्कि पिछड़े वर्ग के भी गरीब और बेघर लोगों को आज तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. विधायक ने सभी पात्र गरीबों को राशनकार्ड का नया फॉर्म भरने का अनुरोध किया और आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द राशनकार्ड निर्गत कराने के लिए कार्रवाई की जायेगी. ये बात भी आश्चर्यचकित करनेवाली है कि सैकड़ों लोगों के निजी शौचालय निर्माण के बाद भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसके अलावा ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए समुचित बिजली के पोल तार को खेत तक पहुंचाने का कार्य के साथ-साथ महिलाओं के लिये सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग भी रखी. विधायक ने कहा कि सभी मांगों के समाधान का प्रयास किया जाएगा. ग्रामीणों के सवालों के जवाब में विधायक ने कहा कि आपलोगों ने मुझे बनाया है इसलिए आप हमारे विधाता हैं और मेरा कर्तव्य है कि हम आपकी अदालत में हमेशा अपनी हाजरी लगाते रहें. जनता की हर तरह की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से विधानसभा तक जनता के सहयोग से लड़ता रहूँगा. मुझे पूरा विश्वास है कि पूरी जनता इस राजनीतिक सामाजिक हक अधिकार की लड़ाई में कन्धे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे. जनसंवाद में भाकपा (माले) के कन्हैया पासवान, नीरज यादव, उमेश, सत्येंद्र कुशवाहा, राजकमल, सोनू कुमार, नासिर हसन सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर






