जनमित्र/बक्सर: वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य डॉo विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट (अधिषद्) के बैठक में भाग लिया. बजट भाषण पर चर्चा के दौरान उन्होने कहा कि बजट विश्वविद्यालय एवं कर्मी के हित के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसको प्राथमिकता देना आवश्यक है परन्तु सीनेट सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नो पर चर्चा करना एवं उसका जवाब देना तथा जवाब के आलोक में कार्य करना भी जनहित में है इस पर भी विश्वविद्यालय द्वारा कार्य किया जाना आवश्यक है. सीनेट
सदस्य ने कहा कि नियमानुसार वर्ष में 2 बार सीनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय दिनांक-10-01-2020 की सीनेट की बैठक में लिया गया था परन्तु विश्विद्यालय द्वारा निर्णय का अनुपालन नहीं किया जा रहा है, जो अत्यंत खेद का विषय है. यदि विश्वविद्यालय प्रशासन को सीनेट की बैठक में मार्च से पहले बजट पास कराकर राज्य सरकार को भेजने की बाध्यता नहीं होती तो शायद विश्वविद्यालय में सीनेट की बैठक साल में एक बार भी नहीं होता.

Comment here