द जनमित्र डेस्क
बिहार में एनडीए की सरकार गठन और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुनः मुख्यमंत्री पद संभालने की खुशी में जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को गोयल धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया। दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सह एमएलसी रवींद्र सिंह रहे। उनके साथ पूर्व सांसद (सीतामढ़ी) रामकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने मंच साझा किया।
इसके अलावा जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जिला संगठन प्रभारी अभिषेक पटेल, परशुराम तत्वा, प्रिंस बजरंगी, संजय पटेल, सत्य प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, आजाद सिंह राठौर, सीताराम सिंह, दुर्गावती देवी, प्रीति पटेल, हिंगमणि देवी, टूना राम, बबन चौधरी, विजय कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, फूलचंद कुशवाहा, संजय सिंह, राजनेता संतोष मिश्रा, अनुज तिवारी, राजाराम कुशवाहा, श्याम जी वर्मा, सुरेश चौहान, कमलेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, सत्यानंद कुशवाहा, रमेश पासवान, सेराज अंसारी, काशीनाथ सिंह, विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा, प्रभु गोड, संदीप ठाकुर, मोहित कुशवाहा सहित जिला इकाई बक्सर के तमाम वरिष्ठ साथी और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्य, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की उपलब्धियों को रेखांकित किया तथा एनडीए सरकार के मजबूत जनाधार पर खुशी जताई।


Comment here