द जनमित्र डेस्क
नगर परिषद ने शहरवासियों को राहत देते हुए होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। परिषद द्वारा 31 मार्च तक बिना किसी ब्याज के होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है।

इस सुविधा का लाभ उन लोगों को भी मिलेगा जिन पर पुराने बकाया हैं, क्योंकि उन पर भी कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लगाया जा रहा है। टैक्स जमा करने के लिए रविवार को भी काउंटर खुला रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस दिन भी अपना बकाया राशि जमा कर सकें।
नगर परिषद ने राजस्व बढ़ाने और नागरिकों को सहूलियत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इसके तहत न केवल परिषद कार्यालय के काउंटर पर टैक्स जमा किया जा सकता है, बल्कि विभिन्न वार्डों में भी विशेष शिविर लगाकर वसूली की जा रही है। इससे लोगों को अपने ही क्षेत्र में टैक्स जमा करने की सुविधा मिल रही है।
मार्च माह के अंतिम सप्ताह में बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिषद ने एक और अहम फैसला लिया है। अब रविवार को भी टैक्स काउंटर खुले रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर अपना भुगतान कर सकें। यह निर्णय खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है जो कार्यदिवसों में व्यस्त रहते हैं।
कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने बताया कि 31 मार्च तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर टैक्स जमा करें और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचें।


Comment here