शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
ताज़ा
डुमरांव में मंदिर की प्रतिमा से सोने की आंख चोरी पूर्व विधायक ने मौजूदा विधायक पर साधा निशाना बक्सर में पुरुषों में बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर का खतरा निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहने से सरपंच की मौत चौसा में बनारस जैसी गंगा आरती का भव्य आयोजन डुमरांव में मोबाइल शोरूम से करोड़ों की चोरी भोजपुर थाना के नजदीक अज्ञात युवक का शव बरामद सांसद ने मानहानि नोटिस पर लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा
ग्राउंड रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया उद्घाटन

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: बीते मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इटाढ़ी प्रखंड के उनवॉस पंचायत में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संचालित लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (द्वितीय चरण) अंतर्गत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा किया गया.

साथ ही बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतो यथा इटाढ़ी प्रखंड के अतरौना व नारायणपुर पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड गायघाट, बगेन, भदवर, योगियां पंचायत, बक्सर प्रखंड के महदह, सोनवर्षा पंचायत, चौसा प्रखंड के डिहरी, पालियाँ, पवनी, बनारपुर पंचायत, डुमराव प्रखंड के नुआव पंचायत, केसठ प्रखंड के कतिकनार पंचायत, नावानगर प्रखंड के कड़सर, सिकरौल, भदार पंचायत, राजपुर प्रखंड के खीरी, हथुआ, तियरा, राजपुर, हरपुर पंचायत तथा सिमरी प्रखंड के सहियार एवं राजापुर पंचायत सहित कुल 26 नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का आज ही सामूहिक रूप से संबंधित पंचायतो के मुखिया की उपस्थिति में जो Google Meet के माध्यम से जुड़े हुए थे, का शुभारंभ किया गया.

यह भी पढ़ेंदोहरे मामले में बक्सर डीटीओ जाँच के घेरे में, द जनमित्र ने चलाई थी खबर

इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत 11, गृहस्थल बंदोबस्ती का पर्चा के तहत 04, सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 03, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 02 एवं आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड योजना के तहत 06 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया.