बक्सर में रिश्ता हुआ शर्मसार, सुबह-सुबह भाई ने सगी बहन को मारी गोली अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत एसपी के निर्देश पर हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टीम गठित.
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत बसुदेवा ओपी क्षेत्र के आथर गांव में सुबह-सुबह एक भाई ने अपनी 50 बर्षीय शिक्षिका बहन की गोली मारकर हत्या कर दी है. जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि भाई- बहन में किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो रहा था इसी दौरान भाई ने उसको निशाना बनाते हुए गोली चला दी गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.


क्या है मामला
इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बसदेवा ओपी क्षेत्र के आथर गांव की रहने वाली कविता देवी को अपने भाई सुमेश्वर सिंह के साथ किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो रहा था. परिवार के लोग दोनों को समझा ही रहे थे इसी दौरान भाई ने अपनी बहन को निशाना बनाते हुए गोली चला दी.जिसका अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक
घटना के संदर्भ में फोन पर जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि एक भाई के द्वारा अपनी बहन को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस टीम हत्या के आरोपी भाई को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं. जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

आरोपी का है आपराधिक इतिहास
वही बसुदेवा ओपी प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के आरोपी भाई इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार है. पहले से भी उसका आपराधिक इतिहास रहा है. काफी मनबढे किस्म का है. हालांकि विवाद का कारण पता नही चल पा रहा है. पारिवारिक मामला होने के कारण परिजनों ने भी चुप्पी साध रखी है मामले की जांच की जा रही है.हत्या के आरोपी भाई फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर छापेमारी की जा रही है.

गौरतलब है कि जिले में एक बार फिर अपराधियों ने फन उठाना शुरू कर दिया है. पुलिस कप्तान मनीष कुमार के आने के बाद कुछ दिनों तक जिले में अपराधियों के बीच जो खौफ का माहौल था वह अब धीरे धीरे कम होते दिख रहा है.

Comment here