द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: शिक्षक के द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरा समाज एवम गांव के लोग भी हैरान है. शिक्षक समाज के लिए आईना होता है. वही ख़ुद घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास कैसे कर सकता है.


यह घटना जिले के बड़का नुआंव गांव में शिक्षक के द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या के प्रयास में पुलिस ने इनके ऊपर दो FIR दर्ज किया है. एक आर्म्स एक्ट के तहत तो दूसरा आत्महत्या करने के प्रयास में.इस मामले की छानबीन में शिक्षक के घर एक अवैध देशी पिस्टल के साथ एक प्रयोग किया गया कारतूस पुलिस के हाथ लगे है.



शिक्षक का इलाज अभी भी वराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है.शिक्षक की स्थिति अब सामान्य बताया जा रहा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राहुल कुमार का कहना है कि सरकारी शिक्षक वैभव कुमार स्वयं को गोली मार लिए. इसके बाद से इनका प्राथमिक इलाज के बाद रेफर होने के ट्रामा सेंटर में इलाज हो रहा है. जहां इनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने जब गहराई से जांच की तो मौके से एक देसी पिस्टल तथा इस्तेमाल किए गया कारतूस को बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि इनके मामले में दो FIR दर्ज किया गया है. पहली FIR पत्नी रंभा देवी के बयान पर दर्ज की गई है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह किचन में खाना बना रही थी तभी बाहर से गोली चलने की आवाज को सुनते ही किचन से बाहर आई तो देखा कि उसके पति जमीन पर गिरे हुए थे. वही दूसरी FIR पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत की है क्योंकि जिस हथियार से फायरिंग हुई है वह अवैध है न कि लाइसेंसी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक वैभव कुमार इटाढ़ी प्रखंड के कैथना गांव के हाई स्कूल में शारीरीक शिक्षक हैं. उन्होंने पहले से ही दो शादियां की थी और इन पत्नियों से इन्होंने तलाक भी ले लिया था. ग्रामीण सुत्रो की माने तो युवक के नशे की आदि होने और पागलपन के कारण दो पत्नियां छोड़ चुकी है. तब जाकर यह तीसरी शादी कर वह अब अपनी नई पत्नी के साथ रह रहा हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने घर में हुई मामूली सी विवाद को लेकर आत्महत्या का कदम उठाया है. लेकिन पुलिस इस मामले की जांच सब पहलुओं पर विचार करते हुए कर रही है. संभावना है कि जांच के उपरांत अभी कई और तथ्य भी सामने आ सकते है.


Comment here