अपराध

युवाओं के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो आया सामने

Spread the love

नगर भवन के पार्क में आपसी वर्चस्व को लेकर युवाओ के दो गुट में जमकर हुई मारपीट, तीन राउंड चली गोली, सूचना के बाद पहुँची पुलिस, को घटना स्थल से मिला एक पिस्टल…

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर: शहर के बीचोंबीच समाहरणालय से कुछ ही दूरी पर नगर भवन के पार्क में युवाओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड गोली चलाई गई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस के पहुँचने से पहले ही दोनों गुट के युवा भाग निकले , लेकिन घटना स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद कर ली है.

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम नगर भवन पार्क में युवाओ के दो गुट वर्चस्व कायम करने के लिए एक दूसरे पर हमला कर दिए. वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक गुट के लोग दूसरे गुट पर लाठी डंडे से हमला कर पिटाई कर रहे है. इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा तीन राउंड गोली चलाई गई, गनीमत रहा कि गोली किसी को नही लगी. गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई. पार्क में टहलने पहुँचे लोग इधर– उधर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि एक पक्ष के युवक बैक टू बैक तीन राउंड गोली चलाई. दहशत से लोग भागने लगे.

क्या कहते है अधिकारी

घटना की सूचना के बाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे डीएसपी धीरज कुमार ने बताया की घटना स्थल से पुलिस को एक पिस्टल मिला है. गोली चलने की बात सामने आई है. पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

गौरतलब है कि क्रिसमस और नए साल को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. इसके बावजूद भी दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच भीड़– भाड़ वाले पार्क में हुए गोलीबारी की वारदात से लोग सहम गए है.

Comment here