पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, फिर जहर खा खुद जान देने की कोशिश ..
सिमरी प्रखंड के काजीपुर गांव का मामला ,बिलख रहे दो मासूम बच्चे, घटना से स्तब्ध हैं ग्रामीण…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : जिले के डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने गड़ासी से पहले पत्नी की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. फिर स्वयं भी आत्महत्या करने की नीयत से विषपान कर लिया. पति की भी हालत चिंता जनक बनी हुई है. जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
इस हत्या से हर कोई हैरान
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार काज़ीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय छट्ठू यादव नामक व्यक्ति का अपनी 28 बर्षीय पत्नी ममता देवी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की उन्होंने गड़ासे के वार से पत्नी की हत्या कर दी. इस घटना के बाद छट्ठू यादव घर से निकलकर बाहर बगीचे में चला गया. बाद में ग्रामीणों ने उसे भी अचेतावस्था में देखा तब तक उसने विषपान कर लिया था. जिससे उसकी भी हालत गम्भीर बनी हुई है.

क्या कहते स्थानीय लोग
काजीपुर पंचायत के मुखिया इम्तियाज अंसारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने इस बात की सूचना मिली वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे. यहां आने पर यह ज्ञात हुआ कि पति-पत्नी में कोई विवाद था लेकिन किस तरह का विवाद था जिससे कि पति ने इस तरह का कदम उठाया यह बात अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतिका का एक 5 वर्षीय पुत्र तथा 3 वर्षीय पुत्री इस घटना के बाद बिलख-बिलख कर रो रहे हैं. ग्रामीण भी इस घटना से हैरान है.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जबकि छट्ठू यादव को बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी फिर अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव और अब सदर अस्पताल पहुंचाया गया है जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.
गौरतलब है कि इस घटना के बाद गांव के लोग हैरान है वही दो मासूम बच्चे की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है.

Comment here